नौकरी

UP Anganwadi Bharti 2024: उत्तर प्रदेश में आंगनबाड़ी के पदों पर निकली बंपर भर्ती, 12वीं पास महिलाएं भी कर सकती हैं आवेदन

UP Anganwadi Bharti 2024: बेरोजगार महिलाओं को रोजगार का सुनहरा अवसर उत्तर प्रदेश में निकली बंपर आंगनबाड़ी भर्ती

UP Anganwadi Bharti 2024: नौकरी की तलाश कर रही महिलाओं के लिए बड़ी खबर है क्योंकि उत्तर प्रदेश सरकार ने आंगनबाड़ी के पदों पर बंपर भर्ती निकली है. जिसके लिए 12वीं पास महिलाएं भी आवेदन कर सकती है. महिला बाल विकास सेवा परीक्षा पुष्टाहार विभाग के द्वारा आंगनबाड़ी के कुल 23753 पदों पर बंपर भर्ती के लिए आवेदन मांगे गए हैं उत्तर प्रदेश सरकार ने कई जिलों में भर्ती निकली है.

आवेदन करने के लिए महिलाओं को यूपी आंगनबाड़ी (UP Anganwadi Bharti 2024) की आधिकारिक वेबसाइट upanganwadibharti.in पर जाना होगा अभी फिलहाल चित्रकूट, बागपत, मुजफ्फरनगर, शामली, ऐंटा, हाथरस, लखनऊ, पीलीभीत, अमरोहा, कौशांबी और संभल जिलों में भर्ती के लिए प्रक्रिया शुरू कर दी गई है. आंगनबाड़ी भर्ती के लिए जिला कार्यक्रम अधिकारी कार्यालय द्वारा विज्ञापन जारी किए जा रहे हैं. अधिक जानकारी के लिए उम्मीदवार कार्यालय में भी संपर्क कर सकते हैं.

Anganbadi Bharti 2024: आंगनवाड़ी कार्यकर्ता नियुक्ति की आयु सीमा में बड़ा बदलाव, न्यूनतम योग्यता में भी हुआ परिवर्तन

यूपी आंगनबाड़ी भर्ती योग्यता

यूपी आंगनबाड़ी भर्ती के लिए आवेदन करने वाली महिलाओं को 12वीं पास होना अनिवार्य है इस पद के लिए चयन मेरिट का निर्धारण इंटरमीडिएट से पोस्ट ग्रेजुएशन तक की योग्यता के आधार पर किया जाएगा. आवेदन करने वाली महिलाओं को संबंधित गांव का निवासी होना अनिवार्य है अगर आयु सीमा की बात की जाए तो जारी किए गए विज्ञापन के अनुसार 18 से 35 साल की महिलाएं आवेदन कर सकती है.

SEBI Recruitment 2024: सेबी में 97 ऑफिसर ग्रेड ए (असिस्टेंट मैनेजर) की भर्ती के लिए अधिसूचना जारी, जल्द ही आवेदन करें

यूपी आंगनवाड़ी कार्यकत्री भर्ती चयन प्रक्रिया – UP Anganwadi Bharti 2024

उत्तर प्रदेश आंगनवाड़ी कार्यकत्रियों भर्ती (UP Anganwadi Bharti 2024) चयन प्रक्रिया मेरिट के आधार पर की जाएगी. अधिक जानकारी के लिए महिलाएं कार्यालय जाकर संपर्क कर सकती हैं या फिर आधिकारिक वेबसाइट पर भी जानकारी ले सकती है.

आवेदन की प्रक्रिया

1. UP Anganwadi Bharti 2024 के आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं.
2. वेबसाइट के होम पेज पर क्लिक करें.
3. दिए गए लिंक के आधार पर अपने जिले का चयन करें.
4. अब अगले पेज में मौजूद आवेदन फार्म को सही-सही भरें.
5. आवेदन की प्रक्रिया पूरे होने के बाद प्रिंट आउट जरूर निकाल लें.

MP Sarkari Naukari: मध्य प्रदेश में निकली सरकारी नौकरी, SAPS-MP ने जारी किया जॉब नोटिफिकेशन

UP Anganwadi Bharti 2024 महत्वपूर्ण जानकारियां

  • भर्ती का नाम – UP Anganwadi Bharti 2024
  • कुल पद – 23753
  • आयु सीमा – 18-35 वर्ष
  • आधिकारिक वेबसाइट – https://upanganwadibharti.in/

जरूर पढिए

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Close

Adblock Detected

Please consider supporting us by disabling your ad blocker!