MP News: SDM Alka Ikka का बुलडोजर एक्शन, खुद ढहा दी अवैध कॉलोनियां
SDM Alka Ikka: मध्यप्रदेश के पांढुर्णा में एसडीएम अल्का इक्का ने सख्त कार्रवाई करते हुए खुद बुलडोजर चलाकर अवैध कॉलोनियों को ध्वस्त कर दिया.

SDM Alka Ikka का बुलडोजर एक्शन: मध्यप्रदेश के पांढुर्णा में अवैध कॉलोनियों के खिलाफ प्रशासन की बड़ी कार्रवाई सामने आई है. यहां एसडीएम अल्का इक्का ने खुद जेसीबी चलाकर गैरकानूनी निर्माण को ध्वस्त कर दिया. इस पूरी कार्रवाई का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है.

वीडियो में साफ देखा जा सकता है कि एसडीएम अल्का इक्का स्वयं मशीन चलाते हुए अवैध कॉलोनियों को तोड़ती नजर आ रही हैं. इस सख्त कदम से इलाके के भू-माफियाओं में अफरा-तफरी मच गई है. वीडियो वायरल होने के बाद प्रशासन की सक्रियता और सख्ती को लेकर लोगों के बीच चर्चा तेज हो गई है.
दरअसल बीते कई दिनों से कलेक्टर कार्यालय में अवैध निर्माण को लेकर लगातार शिकायतें मिल रही थीं. जांच के दौरान सामने आया कि सौसर निवासी प्रदीप नेहारे द्वारा फर्जी लेआउट तैयार कर सड़कों का निर्माण कराया गया था.
बिना अनुमति बिजली के खंभे लगाए गए थे और टाउन एंड कंट्री प्लानिंग विभाग की मंजूरी लिए बिना कॉलोनी के नाम पर प्लॉट बेचे जा रहे थे.
SDM Alka Ikka का बुलडोजर एक्शन
शिकायतों की पुष्टि होते ही प्रशासन ने तत्काल कार्रवाई शुरू की. इस अभियान का नेतृत्व कर रही एसडीएम अल्का इक्का ने न सिर्फ निर्देश दिए बल्कि खुद मौके पर पहुंचकर बुलडोजर चलाया और अवैध सड़क,
यह भी पढ़ें: Mauganj News: खनिज माफियाओं से परेशान महिला ने अधिकारियों के सामने उठाया खौफनाक कदम
बाउंड्री वॉल सहित निर्माण कार्य ध्वस्त करा दिया. उनके साथ तहसीलदार विनय प्रकाश ठाकुर भी मौजूद रहे, जिन्होंने ट्रैक्टर के माध्यम से अवैध सामग्री जब्त करवाई.
यह भी पढ़ें: Manish Patel Rewa: मनीष पटेल के खिलाफ रीवा के सिविल लाइन थाने में दर्ज हुई FIR, विवादित पोस्ट से बावल
लोगों ने की सराहना
कार्रवाई के दौरान मौजूद स्थानीय लोग प्रशासन की इस पहल से प्रभावित नजर आए और खुलकर तारीफ करते दिखे. कार्रवाई के बाद एसडीएम अल्का इक्का ने आम नागरिकों से अपील की कि किसी भी प्रॉपर्टी में निवेश करने से पहले,
MP में अवैध निर्माण तोड़ने के लिए खुद बुलडोजर चलाने SDM मैडम, वीडियो हो रहा वायरल ! | MP Tak#Madhyapradesh pic.twitter.com/1OFV70IbsM
— MP Tak (@MPTakOfficial) February 3, 2026
यह भी पढ़ें: MP Cough Syrup Case: 4 महीने बाद एक और बच्चे की मौत, नागपुर एम्स में चल रहा था इलाज
सभी जरूरी दस्तावेजों की जांच जरूर करें. उन्होंने कहा कि RERA पंजीयन, लेआउट स्वीकृति, डायवर्सन और अन्य अनुमतियों के बिना कोई भी प्लॉट न खरीदें.





