Rewa Crime News: रीवा शहर में 8वीं की छात्रा से सामुहिक दुष्कर्म, आरोपी गिरफ्तार
रीवा में 8वीं की छात्रा को बहला-फुसलाकर कमरे में ले गए आरोपी, नशीला पदार्थ पिलाकर सामूहिक दुष्कर्म, दोनों गिरफ्तार (Rewa Crime News)

Rewa Crime News: रीवा शहर में अपराधियों के हौसले इतने बुलंद हैं कि अब मासूम बच्चियां भी सुरक्षित नही हैं। ताजा मामला रीवा शहर के समान थाना क्षेत्र से सामने आया है, जहां एक कक्षा 8वीं में पढ़ने वाली मासूम को 2 युवकों ने मिलकर अपनी हवस का शिकार बनाया। आरोपियों ने पहले छात्रा को बहला-फुसलाकर कोल्ड ड्रिंक बताकर शराब पिलाई और फिर बारी-बारी से दुष्कर्म किया।
समान थाना क्षेत्र का मामला
पुलिस के अनुसार, पीड़ित छात्रा समान थाना क्षेत्र की रहने वाली है। वह 19 फरवरी की रात करीब 9 बजे अचानक अपने घर से लापता हो गई थी। परिजनों ने आसपास और परिचितों के यहां उसकी काफी तलाश की, लेकिन जब उसका कोई पता नहीं चला तो उन्होंने थाने में गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज कराई।
Rewa news: आरोपियों के चंगुल से निकलकर अपने घर पहुंची छात्रा
20 फरवरी की सुबह छात्रा किसी तरह आरोपियों के चंगुल से निकलकर अपने घर पहुंची। घर पहुंचने के बाद उसने परिजनों को अपने साथ हुई पूरी घटना की जानकारी दी, जिसके बाद मामले की सूचना पुलिस को दी गई।
Rewa Crime News: कोल्ड ड्रिंक बताकर पिलाई शराब
पीड़िता ने पुलिस को बताया कि दो युवक उसे जबरन एक मकान में ले गए। वहां आरोपियों ने कोल्डड्रिंक के नाम पर उसे धोखे से शराब पिला दी। नशे की वजह से जब वह अचेत जैसी स्थिति में हो गई, तब दोनों ने बारी-बारी से उसके साथ दुष्कर्म किया।
मामले की गंभीरता को देखते हुए राजीव पाठक (नगर पुलिस अधीक्षक) और विजय सिंह बघेल (समान थाना प्रभारी) के नेतृत्व में तुरंत एक विशेष टीम बनाई गई। पीड़िता की निशानदेही के आधार पर पुलिस ने कार्रवाई करते हुए दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है।
यह भी पढ़ें: Rewa News: मनगवां विधायक नरेंद्र प्रजापति पर बार-बार पैसे मांगने का आरोप, संगठन मंत्री को लिखा पत्र
आरोपियों की हुई पहचान
इस मामले में शुभम यादव उर्फ लोहा सिंह और कान्हा पांडे को आरोपी के रूप में चिन्हित किया गया है। दोनों आरोपी गोविंदगढ़ थाना क्षेत्र के अहीर गांव के निवासी बताए गए हैं। पुलिस के अनुसार पीड़िता का मेडिकल परीक्षण कराया जा चुका है और पुलिस ने संबंधित धाराओं में प्रकरण दर्ज कर लिया है।
यह भी पढ़ें: AIIMS Bhopal की भूलभूलैया से राहत!, GPS से मिलेगा डॉक्टर तक पहुंचने का सही रास्ता
सीएसपी राजीव पाठक ने बताया कि शुरुआत में गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज की गई थी, लेकिन पीड़िता के बयान सामने आने के बाद मामले में सामूहिक दुष्कर्म सहित अन्य गंभीर धाराएं जोड़ी गई हैं। पुलिस यह भी जांच कर रही है कि इस घटना में अन्य कौन लोग शामिल हो सकते हैं और जिस किराए के कमरे में वारदात हुई, वह किसके नाम पर लिया गया था।
यह भी पढ़ें: Indore-Budhni New Railway Line: इस नई रेल लाइन के लिए किया जाएगा 108 गांवों का अधिग्रहण





