Rewa News: रीवा जिले में मोबाइल से पोर्न वीडियो देखकर चचेरे भाई ने 6 वर्ष की मासूम से किया दुष्कर्म
Rewa Minor Girl Rape Case: अगर आपके बच्चे भी देखते हैं मोबाइल फोन तो हो जाइए सावधान, रीवा जिले में मोबाइल से पोर्न वीडियो देखकर चचेरे भाई ने 6 वर्ष की मासूम से किया दुष्कर्म

Rewa News: मध्य प्रदेश के रीवा जिले में रिश्तो को शर्मशार करने वाला एक मामला सामने आया है, जहां मोबाइल में पोर्न वीडियो देखकर 14 साल के चचेरे भाई ने 6 वर्ष की मासूम बहन के साथ दुष्कर्म किया, घटना की जानकारी लगने पर परिजन नाबालिक बच्ची को तत्काल अस्पताल ले गए और फिर पुलिस थाने में रिपोर्ट लिखाई है.
ALSO READ: Mauganj News: मऊगंज आ रहे राज्यपाल मंगू भाई पटेल, इस दिन दौरा प्रस्तावित
मोबाइल से पोर्न वीडियो देखकर किया दुष्कर्म
रीवा जिले के त्योंथर अनुविभाग अंतर्गत जनेह थाना क्षेत्र निवासी 6 वर्ष की मासूम बच्ची, जिसके 14 साल के चचेरे भाई ने उसे कुरकुरे खिलाने के बहाने बुलाया और फिर कमरे में लेजाकर दुष्कर्म किया, बच्ची के रोने की आवाज सुनकर परिजन दौड़े तो दृश्य देखकर हैरान रह गए.
दरअसल 14 साल का चचेरा भाई मोबाइल में पोर्न वीडियो देखने का आदी था, पहले उसने 6 साल की मासूम बच्ची को कुरकुरे खिलाने के बहाने बुलाया, फिर उसे पास में स्थित दुकान तक ले गया, कुरकुरे दिलाने के बाद चचेरे भाई ने उसे कमरे में ले जाकर उसके साथ दुष्कर्म किया.
पुलिस थाने में दर्ज हुआ मामला
अगर आपके घर में भी बच्चे मोबाइल फोन देखते हैं तो आपको भी सावधान होने की जरूरत है, यह पूरा घटनाक्रम मोबाइल पर पोर्न वीडियो देखने के बाद शुरू हुआ, जिसने 14 साल के बच्चे को हैवान बना दिया, फिलहाल परिजनों ने पुलिस थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई है.





