Rewa Lokayukta Action: रीवा लोकायुक्त की बड़ी कार्रवाई, सीधी में 1 लाख की रिश्वत लेते भू-अर्जन कर्मचारी ट्रैप
सीधी भू-अर्जन शाखा के कर्मचारी भूपेन्द्र पांडेय को 1 लाख रुपये की रिश्वत लेते लोकायुक्त रीवा की टीम ने रंगे हाथों ट्रैप किया.

Rewa Lokayukta Action: सीधी भू-अर्जन शाखा में पदस्थ कर्मचारी भूपेन्द्र पांडेय को एक लाख रुपये की रिश्वत लेते हुए लोकायुक्त रीवा की टीम ने रंगे हाथों ट्रैप किया है. मिली जानकारी के अनुसार फरियादी की जमीन फोर लेन सड़क निर्माण परियोजना में अधिग्रहित हुई थी. जमीन के मुआवजा भुगतान के एवज में आरोपी कर्मचारी द्वारा 50 प्रतिशत राशि की मांग की जा रही थी.
1 लाख पहले ही दे चुका था फरियादी
बताया गया कि फरियादी पहले ही एक लाख रुपये दे चुका था. इसके बावजूद शेष भुगतान के लिए लगातार दबाव बनाया जा रहा था. पीड़ित ने मामले की शिकायत लोकायुक्त एसपी से की. जांच में मामला सही पाए जाने के बाद टीम ने योजना बनाकर कर्मचारी को रंगे हाथ दबोच लिया. ट्रैप के दौरान आवश्यक दस्तावेजी कार्रवाई की गई और आरोपी को हिरासत में लिया गया.
Rewa News: ड्यूटी जा रहे प्रधान आरक्षक की सड़क हादसे में मौत, मवेशी को बचाते समय हुआ हादसा
भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम के तहत प्रकरण दर्ज
रीवा लोकायुक्त द्वारा आरोपी के खिलाफ भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम के तहत प्रकरण दर्ज कर आगे की जांच की जा रही है. इस Rewa Lokayukta Action के बाद भू-अर्जन शाखा के अन्य कर्मचारियों में भी खलबली मच गई है.
Rewa News: रीवा जिले में आस्था पर प्रहार, असामाजिक तत्वों ने तोड़ी हनुमान जी की मूर्ति





