Rewa News: रीवा की बेटी प्रिया तिवारी का आयकर अधिकारी पद पर हुआ चयन

Rewa News: मध्य प्रदेश के पूर्व मंत्री स्वर्गीय रमाकांत तिवारी की पौत्री और भाजपा नेता कौशलेश तिवारी (तिवारी लाल) की पुत्री प्रिया तिवारी (Priya Tiwari Rewa)को बड़ी सफलता मिली है, प्रिया तिवारी का चयन जिला आयकर अधिकारी के पद पर हुआ है, उनकी इस सफलता ने परिवार सहित पूरे क्षेत्र को गौरवान्वित किया है।
शनिवार को केंद्रीय मंत्री सावित्री ठाकुर ने उन्हें नियुक्ति पत्र प्रदान किया है, परिवार ने इस मौके पर खुशी जाहिर करते हुए बताया कि यह सफलता प्रिया की कड़ी मेहनत लगन और निरंतर प्रयास की वजह से मिली है, नियुक्ति पत्र मिलने के बाद रिश्तेदार शुभचिंतकों और क्षेत्रवासियों ने हर्ष व्यक्त करते हुए प्रिया तिवारी को बधाई दी है।
ALSO READ: Damodar Yadav News : ‘बहुजन समाज के लोग सरहदों की रक्षा करते हैं’ दामोदर यादव का बयान वायरल
पूर्व मंत्री स्वर्गीय रमाकांत तिवारी की पौत्री है प्रिया – Priya Tiwari Rewa
प्रिया तिवारी भाजपा सरकार में पूर्व मंत्री रहे स्वर्गीय रमाकांत तिवारी की पौत्री है, प्रिया के पिता कौशलेश तिवारी उर्फ तिवारी लाल वर्तमान में त्योंथर विधानसभा क्षेत्र में भाजपा के सक्रिय नेता और समाज सेवी हैं। स्वर्गीय रमाकांत तिवारी रीवा जिले की त्योंथर विधानसभा सीट से कई बार विधायक रह चुके हैं और भाजपा सरकार में वह मंत्री भी रह चुके हैं उनके संघर्ष की कई बड़ी कहानियाँ है।





