Madhya PradeshmauganjRewa news

Rewa News: बजट में रीवा और मऊगंज जिले को मिली सड़कों की सौगात, करोड़ों रुपए प्रस्तावित

MP Budget 2024: मध्य प्रदेश बजट 2024-25 में रीवा और मऊगंज जिले में सड़कों के लिए मंजूर हुए करोड़ों रुपए जिले की 15 से अधिक सड़कों का होगा निर्माण

Rewa News: मध्य प्रदेश के वित्त मंत्री जगदीश देवड़ा (MP Finance Minister Jagdish devda) ने आज 3 लाख 65 हजार 67 करोड़ रुपये का बजट 2024-25 पेश कर दिया है, इस दौरान मध्य प्रदेश (MP Rewa)के रीवा और नवगठित मऊगंज जिले को सड़कों की सौगात मिली है. कई वर्षों से चली आ रही मांग आखिरकार पूरी हो गई. इन दोनों जिले की कई ऐसी सड़के हैं जो वर्षों से खराब चल रही थी जिन्हें बनाने के लिए स्थानीय लोग काफी दिनों से मांग कर रहे थे आखिरकार इस बजट में रीवा और मऊगंज जिले (Mauganj District) की लगभग 15 से अधिक सड़कों के लिए करोड़ों रुपए के बजट को मंजूरी मिली है.

ALSO READ: SIS के विभिन्न पदों पर निकली बंपर भर्ती, रीवा और मऊगंज जिले में होने जा रहा रोजगार मेले का आयोजन

सड़कों के लिए करोड़ों रुपए बजट को मिली मंजूरी – MP Budget 2024

  • सोनवर्षा खाम्ह मार्ग के लिए 3 करोड़ 75 लाख.
  • चोरहटा से खैरा पहुंच मार्ग के लिए 5 करोड़ 90 लाख.
  • मड़वा तिराहा से पहाड़ तक पहुंच मार्ग के लिए 3 करोड़ 5 लाख.
  • लूक लोकेश्वर पहुंच मार्ग के लिए 1 करोड़ 25 लाख.
  • रौसर खोम मार्ग के लिए 7 करोड़ 50 लाख.
  • नस्तिगवां कांटी कंचनपुर मार्ग के लिए 4 करोड़ 80 लाख.
  • कोठी भटलो मार्ग के लिए 3 करोड़ 85 लाख.
  • सूजी से अर्जुन कहुआ मार्ग के लिए 6 करोड़ 95 लाख.
  • अगडाल पहुंच मार्ग के लिए 3 करोड़ 75 लाख.
  • गंगेव उमरिहा मार्ग के लिए 6 करोड़ 95 लाख.
  • ब्रम्हगढ़ पहुंच मार्ग के लिए 1 करोड़ 75 लाख.
  • कुसुड़ी पहुंच मार्ग के लिए 1 करोड़ 75 लाख.
  • हर्रई प्रताप सिंह पहुंच मार्ग के लिए 4 करोड़ 59 लाख.
  • बिछरहटा पहुंच मार्ग के लिए 7 करोड़ 74 लाख.

ALSO READ: MP News: आयुष्मान योजना का दायरा विस्तृत पी.एम. श्री एयर एम्बुलेंस सेवा से मिलेगी मदद – Deputy CM Rajendra Shukla

इसी के साथ ही बजट में रीवा जिले के रायपुर कर्चुलियान के ग्राम पटना और बकछेरा में सड़कों के लिए 2 करोड़ 30 लाख रुपए और 10 करोड़ 50 लाख रुपए मंजूर हुए हैं, इसी तरह से हरसौल काचरिया मार्ग के लिए 9 करोड़ 60 लाख रुपए, रीवा-गड्डी रोड के लिए 1 करोड़ 10 लाख रुपए, जिवला मुख्य मार्ग के लिए 10 करोड़ 50 लाख रुपए और करझियार टोला से उमरहिया सड़क मार्ग के लिए 3 करोड रुपए का बजट मंजूर किया गया है.

जरूर पढिए

Back to top button
Close

Adblock Detected

Please consider supporting us by disabling your ad blocker!