Business NewsMadhya PradeshRewa news

Rewa to Rampur Naikin train: रीवा से रामपुर नैकिन के बीच दौड़ेगी यात्री ट्रेन, जीएम करेंगे रेलवे ट्रैक का निरीक्षण

WhatsApp Group Join Now

Rewa to Rampur Naikin train: रीवा से रामपुर नैकिन के बीच जल्द यात्री ट्रेन का संचालन शुरू होने की उम्मीद है, रेलवे ने इसके लिए तैयारियां तेज कर दी हैं. पश्चिम मध्य रेलवे के जीएम दिलीप सिंह गुरुवार को सतना से देवेंद्रनगर रेलवे ट्रैक का निरीक्षण करने आ रहे हैं. संभावना जताई जा रही है कि वे रीवा से रामपुर नैकिन के बीच तैयार ट्रैक का भी निरीक्षण कर सकते हैं.

ललितपुर-सिंगरौली रेल परियोजना के तहत रीवा से सीधी के बीच रेलवे ट्रैक का निर्माण किया जा रहा है, चुरहट तक ट्रैक का काम पूरा हो चुका है, जबकि चुरहट से आगे सीधी तक निर्माण कार्य जारी है. इस हिस्से का काम वर्ष 2028 तक पूरा करने का लक्ष्य रखा गया है, रीवा जिले में सिलपरा और गोविंदगढ़ में दो अतिरिक्त रेलवे स्टेशनों का निर्माण भी कराया गया है.

 ALSO READ: Retired IAS Murder Case: गर्दन पर टैटू से होगी संदिग्ध की पहचान, पुलिस ने जारी किए नंबर

निर्माण पूरा होने के बाद ये स्टेशन करीब एक साल से अधिक समय से उपयोग के इंतजार में हैं, अब रेलवे रीवा से रामपुर नैकिन तक यात्री ट्रेन चलाने की तैयारी में है. इसके लिए रेलवे स्टेशनों और ट्रैक पर व्यवस्थाएं दुरुस्त की जा रही है, स्टेशनों पर ट्रैक की सफाई कर चूना लगाया गया है. रेलवे की तैयारियों को देखते हुए माना जा रहा है कि निरीक्षण के बाद ट्रेन संचालन को मंजूरी मिल सकती है, ट्रेन शुरू होने से रीवा और सीधी जिले के बीच आवागमन करने वाले यात्रियों को बड़ी राहत मिलेगी.

बिलासपुर ट्रेन का रामपुर नैकिन तक हो सकता है विस्तार

बिलासपुर-रीवा के बीच चलने वाली ट्रेन को रामपुर नैकिन तक बढ़ाने की तैयारी की जा रही है, यह ट्रेन सुबह करीब 6 बजे रीवा पहुंचती है. रेलवे ऐसा शेड्यूल तैयार कर रहा है, जिससे आनंद विहार, इतवारी, रेवांचल सहित अन्य ट्रेनों से आने वाले यात्री भी आगे रामपुर नैकिन तक सफर कर सकें. अभी ट्रेन विस्तार का आधिकारिक नोटिफिकेशन जारी नहीं हुआ है, लेकिन रेलवे ने 10 अक्टूबर से संचालन शुरू करने की तैयारी की है.

 ALSO READ: Air Chief Marshal Ashutosh Dixit: वायु सेना के नए प्रमुख बने आशुतोष दीक्षित, 20 तरह के विमान उड़ाने का अनुभव

जरूर पढिए

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Close

Adblock Detected

Please consider supporting us by disabling your ad blocker!