Madhya Pradesh

MP Minor Girl Birth Case:13 साल की नाबालिग छात्रा ने दिया बच्ची को जन्म, वार्डन निलंबित,

बालाघाट जिले की एक छात्रावास में रहकर पढ़ाई करने वाली 13 वर्षीय नाबालिग छात्रा के जिला अस्पताल में बच्ची को जन्म देने से प्रशासन में हड़कंप मच गया. Minor Girl Birth Case

WhatsApp Group Join Now

MP Minor Girl Birth Case: बालाघाट जिले में कस्तूरबा गांधी छात्रावास से जुड़ा एक गंभीर मामला सामने आया है, जहां 13 वर्षीय नाबालिग छात्रा ने जिला अस्पताल में बच्ची को जन्म दिया. घटना की जानकारी मिलते ही प्रशासन में अफरा-तफरी मच गई. मामले में एक नाबालिग आरोपी को हिरासत में लिया गया है,

जबकि लापरवाही बरतने के आरोप में छात्रावास की अधीक्षिका को निलंबित कर दिया गया है. इस घटना ने पूरे प्रदेश की छात्रवास में रह रही छात्राओं की सुरक्षा और निगरानी व्यवस्था पर कई सवाल खड़े कर दिए हैं.

पीड़ित छात्रा ने किया गॉव के लड़के का जिक्र-Minor Girl Birth Case

पीड़ित छात्रा ने पुलिस को दिए गए बयान में अपने गांव के ही एक व्यक्ति का जिक्र किया है. पुलिस द्वारा मामले को गंभीरता से लेते हुए जांच कर रही है और कड़ी से कड़ी को जोड़ रही है. क्योंकि यह मामला एक नाबालिक से जुड़ा हुआ है इसलिए पुलिस इस पूरे मामले को संवेदनशीलता और कानूनी प्रावधानों के तहत कर रही है.

यह भी पढ़ें: MP News: मध्यप्रदेश के इस शहर को मिली बड़ी सौगात, जल्द दौड़ेंगी 40 AC इलेक्ट्रिक बसें,

छात्रावास प्रबंधन पर गिरी गाज-MP Minor Girl Birth Case

यह पूरा मामला बलाघाट जिले के बैहर विकासखंड के परसामऊ स्थित कस्तूरबा गांधी बालिका छात्रावास (MP Minor Girl Birth Case) का है, पीड़ित छात्रा इसी छात्रवास में रहकर पढ़ाई कर रही थी. सहायक आयुक्त, जनजातीय कार्य विभाग शकुंतला डामोर ने बड़ी लापरवाही पाए जाने पर छात्रावास अधीक्षिका चैनबती सैयाम को,

यह भी पढ़ें: MP Police Leave Portal: मध्यप्रदेश पुलिस कर्मियों के लिए बड़ी खबर! अब छुट्टी के लिए करना होगा ऑनलाइन आवेदन

तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया है. जांच में सामने आया कि छात्रा के स्वास्थ में बदलाव के संकेतों को गंभीरता से नहीं लिया गया और न ही उसका अलग से चिकित्सकीय परीक्षण कराया गया. छात्रा की लगातार खराब तबीयत और अनुपस्थिति को लेकर भी अभिभावकों से समय पर संपर्क नही किया गया.

यह भी पढ़ें: Rewa Breaking: रीवा में 1.66 करोड़ बैंक फ्रॉड का खुलासा, बियर बार संचालक और उसके बेटे पर केस दर्ज 

जरूर पढिए

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Close

Adblock Detected

Please consider supporting us by disabling your ad blocker!