Mauganj News: खनिज माफियाओं से परेशान महिला ने अधिकारियों के सामने उठाया खौफनाक कदम
Mauganj News: मऊगंज जिले में खनिज माफियाओं से परेशान महिला ने अपर कलेक्टर और मीनिंग अधिकारियों के सामने खुद पर डाला पेट्रोल

Mauganj News: मऊगंज जिले में भ्रष्ट्र प्रशासनिक व्यवस्था और लापरवाह अधिकारियों ने एक विधवा महिला को इस कदर मजबूर कर दिया कि, महिला भरी सभा में आत्मदाह करने की कोशिश करने लगी. यह हैरान करने वाला मामला मऊगंज जिले के हर्रहा से सामने आया है और महिला ने यह आत्मघाती कदम क्यों उठाया यह सब कुछ जानने के बाद आप हैरान रह जाएंगे.
मऊगंज जिले के हर्रहा गांव निवासी ललिता मौर्या जिनके पति उदय राज मौर्या का 2 वर्ष पहले निधन हो गया था, महिला का कहना है कि उसके पति को बहलाकर डेढ़ एकड़ की भूमि का एग्रीमेंट करवा लिया गया था, कुछ समय तक इस भूमि का पैसा ललिता के परिवार को मिलता रहा, लेकिन दो वर्ष पहले महिला के पति का निधन हो गया जिसके बाद पैसा मिलना बंद हो गया.
पति के निधन के बाद खनिज माफियाओं ने इस भूमि को खोदकर 50 फीट तक गहरा कर दिया, और अब इस भूमि पर खनिज माफिया लीज बनवाना चाह रहे हैं.
इस बात की शिकायत महिला के द्वारा कई बार विधायक से लेकर कलेक्टर, पुलिस अधिकारियों और माइनिंग विभाग के अधिकारियों से भी की गई,,,, कई बार महिला ने अधिकारों के चौखट पर मिन्नत की, मदद की गुहार लगाई, लेकिन हर बार इस महिला को बैरंग वापस लौटना पड़ा.
यह विधवा महिला कई महीनो से नेता अधिकारियों के कार्यालय का चक्कर लगा रही थी, लेकिन जब किसी ने नहीं सुनी तो महिला ने आत्मघाती कदम उठाया. जानकारी के अनुसार हर्रहा स्कूल के पास आज बुधवार की दोपहर तीन लीज की हेरिग हो रही थी। जिसमे डिप्टी कलेक्टर, मायनिग अधिकारी सहित कई अन्य अधिकारी, पुलिस के साथ हर्रहा स्कूल में मौजूद थे.
इसी सुनवाई के दौरान महिला ललिता मौर्या पहुंची और बोतल से ज्वलनशील पदार्थ खुद पर उड़ेलकर आत्मदाह करने की कोशिश की, इस घटना के बाद हंगामा मच गया, देखते ही देखते पुलिसकर्मी पहुंचे, महिला ने जैसे ही माचिस की तीली निकली तभी महिला को पकड़ लिया गया.
ALSO READ: Mauganj News: मऊगंज के पूर्व विधायक लक्ष्मण तिवारी ने वर्तमान विधायक प्रदीप पटेल से मांगा इस्तीफा
दरअसल मऊगंज जिले के हर्र्हा में अवैध रूप से कई खदानें संचालित हो रही हैं,,, जहाँ गरीबों को लालच देकर खनिज माफिया उनकी जमीनों को खोखला कर रहे हैं,,, ललिता जैसे कई लोग हैं जो वर्षों से परेशान है लेकिन उनकी कोई सुनने को तैयार नहीं है. आप यह जानकर हैरान रह जाएंगे किस गांव के लोग प्रदूषण के कारण टीवी जैसी गंभीर बीमारियों से ग्रसित है, इस गांव में सांस लेना मुश्किल है.
और ज्यादातर क्रेशर खदानें अवैध रूप से नियमों के विरुद्ध संचालित हो रही है, लेकिन जिम्मेदार इतने दबाव में है कि इस दबाव के कारण गांव वालों की चीख तक किसी को सुनाई नही दे रही है.






3 Comments