Latest News

Mauganj News: मऊगंज सिविल अस्पताल के सफाई कर्मचारियों को 5 माह से नहीं मिला वेतन, हड़ताल पर गए कर्मचारी

कर्म मऊगंज सिविल अस्पताल की सफाई कर्मचारियों को 5 महीने से वेतन न मिलने पर कर्मचारी हड़ताल पर चले गए हैं जिसके कारण अस्पताल में गंदगी का अंबार लग गया है

WhatsApp Group Join Now

Mauganj News: सिविल अस्पताल मऊगंज के सफाई कर्मचारियो को 5 माह से वेतन नही मिला जिसके कारण सभी कर्मचारी हड़ताल पर चले गये, अस्पताल मे भर्ती मरीजो के वार्ड लेबर रूम सहित अस्पताल परिसर मे गंदगी का अंबार लगा है. हालंकि बीएमओ प्रदुम शुक्ला ने एक माह का बेतन इन कर्मचारियों के खातों में भेज दिया है पर बाकी चार महीने के वेतन के लिए संबंधित ठेकेदार से बात भी की है पर कर्मचारियों का कहना है कि जब तक पूरा वेतन नहीं मिलेगा तब तक हड़ताल जारी रहेगी.

ALSO READ: Indore PNB Bank Robbery: इंदौर के पंजाब नेशनल बैंक में दिनदहाड़े घुसकर हुई लूट, बंदूक के दम पर लूट ले गए पैसे

सिविल अस्पताल मऊगंज में 6 सफाई कर्मचारी पदस्थ हैं जिन्हें महीने में 7 हजार रुपये वेतन मिलता है पर 5 महीने से इन्हें वेतन नहीं मिला जिससे सभी सफाई कर्मचारी हड़ताल पर चले गए. इसके पूर्व भी सफाई कर्मचारी हड़ताल पर गए थे पर अधिकारियों की प्रयास से इन्हें कुछ महीनो का वेतन देकर हड़ताल खत्म कर दी गई थी, अब फिर इन सफाई कर्मचारियों को पाच माह से बेतन नही मिला. सफाई कर्मचारियों ने इसकी शिकायत एसडीएम कलेक्टर से भी किया था पर इन्हें न्याय नहीं मिला तो सभी कर्मचारी हड़ताल पर चले गए.

ALSO READ: मऊगंज जिले में आपका थाना आपके गांव अभियान के तहत गांव में लगाया गया थाना, जमीनी विवाद का हुआ निराकरण

लेवर रूम की हालत खराब

सफाई कर्मचारियों की हड़ताल में चले जाने से सबसे ज्यादा हालत खराब लेबर रूम की हुई है, जहां प्रसव के लिए आने वाली महिलाए गंदगी के चलते लेबर रूम में घुसने को तैयार नहीं है. बीएमओ हड़ताल खत्म करने का काफी प्रयास किया पर सफाई कर्मचारी मानने को तैयार नहीं है.

Mauganj News: मऊगंज सिविल अस्पताल के सफाई कर्मचारियों को 5 माह से नहीं मिला वेतन, हड़ताल पर गए कर्मचारी

ठेकेदार ने हड़प लिया वेतन

बताया जाता है कि पहले इन कर्मचारियों को रोगी कल्याण निधि से वेतन मिलता था बाद में ठेकेदारी प्रथा शुरू हो गई ठेकेदार ने इन कर्मचारियों का वेतन ही हड़प लिया. अब पुन:ठेकेदारी प्रथा बंद हो गई है पर इन कर्मचारियों का पुराना बेतन फस गया, अब कर्मचारी वही वेतन मांगने के लिए हड़ताल पर चले गए अगर 2 दिन तक आगे इसी तरह हड़ताल चलती रही तो अस्पताल के अंदर मरीज तो दूर कर्मचारियों भी प्रवेश न कर पाएंगे.

ALSO READ: Rewa News: सरकारी नौकरी दिलाने के नाम पर 44 लाख 66 हजार की ठगी, मऊगंज पुलिस ने दर्ज किया मामला

जरूर पढिए

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Close

Adblock Detected

Please consider supporting us by disabling your ad blocker!