Jannah Theme License is not validated, Go to the theme options page to validate the license, You need a single license for each domain name.
Business NewsMadhya Pradesh

MP Police SIM Port Order: मध्य प्रदेश में BSNL को तगड़ा झटका, एमपी पुलिस ने तोडा 40 वर्षों का साथ

Bharat Sanchar Nigam Limited: मध्य प्रदेश पुलिस मुख्यालय द्वारा जारी किया गया आदेश बीएसएनल (BSNL) से एयरटेल (AIRTEL) में पोर्ट किए जाएंगे समस्त अधिकारी कर्मचारियों के मोबाइल नंबर

WhatsApp Group Join Now

MP Police SIM Port Order: एमपी पुलिस को अब भारत संचार निगम लिमिटेड (Bharat Sanchar Nigam Limited) यानी बीएसएनल पर भरोसा नहीं है, दरअसल पिछले कुछ वर्षों में लगातार बीएसएल की हालत खस्ता होती चली जा रही है, बड़े-बड़े शहरों और महानगरों में भी बीएसएनएल के नेटवर्क मिलना मुश्किल होते जा रहे हैं लिहाजा पुलिस विभाग को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा था.

इसी समस्या को ध्यान में रखते हुए मध्य प्रदेश पुलिस मुख्यालय भोपाल द्वारा एक आदेश जारी किया गया है जिसमें सभी सिम कार्ड बीएसएनल (BSNL) से दूसरे कंपनी में पोर्ट किए जाएंगे. पुलिस मुख्यालय भोपाल के द्वारा सभी अधिकारियों और जवानों को अपना नंबर पोर्ट करने के निर्देश जारी किए हैं.

MP Police SIM Port Order: मध्य प्रदेश में BSNL को तगड़ा झटका, एमपी पुलिस ने तोडा 40 वर्षों का साथ

इस कंपनी में पोर्ट होंगे सभी मोबाइल नंबर

भारत संचार निगम लिमिटेड (Bharat Sanchar Nigam Limited) यानी बीएसएनल जो एमपी पुलिस का एक अभिन्न अंग था, कई वर्षों से बीएसएनएल के साथ ही मध्य प्रदेश में पुलिस विभाग अपना काम कर रहा था लेकिन अब यह साथ छूटने जा रहा है.

BSNL कंपनी की धीमी और खराब नेटवर्क सेवाओं से परेशान होकर पुलिस ने संबंध था तोड़ लिया है, पुलिस मुख्यालय दूर संचार की तरफ से जारी आदेश में उल्लेख किया गया है कि सभी CUG सिम धारक अधिकारी एवं कर्मचारी अपने BSNL नंबर को एयरटेल में पोर्ट करें.

BSNL को बड़ा झटका 

मध्य प्रदेश पुलिस और भारत संचार निगम लिमिटेड यानी BSNL के द्वारा लगभग 40 वर्ष से संबद्धता रखते हुए तमाम पुलिस थाने के सरकारी नंबर बीएसएनएल के जरिए ही उपलब्ध होते थे, लेकिन पुलिस विभाग कई वर्षों से बीएसएनएल के साथ धीमी इंटरनेट और खराब मोबाइल नेटवर्क की समस्याओं का सामना पड़ रहा था जिसके कारण अब एयरटेल को मौका दिया गया है.

जरूर पढिए

Back to top button
Close

Adblock Detected

Please consider supporting us by disabling your ad blocker!