Rewa News: रीवा के कल्याण पेट्रोल पंप में प्रशासन ने जड़ा ताला, 9 करोड़ से अधिक की वसूली का नोटिस
Rewa Kalyan Petrol Pump: रीवा शहर के ढेकहा स्थित कल्याण पेट्रोल पंप को 9 करोड़ से अधिक राशि का नोटिस, पैसा ना जमा करने पर प्रशासन ने किया सील
Rewa News: रीवा शहर के ढेकहा में स्थित कल्याण पेट्रोल पंप को प्रशासन ने सील करने की कार्यवाही की है, दरअसल इस पूरे मामले के संबंध में जानकारी देते हुए रीवा नगर निगम के अधिकारियों ने बताया है कि कल्याण पेट्रोल पंप जो कि नगर निगम की जमीन पर स्थित है और पेट्रोल पंप पर लगभग 15 करोड़ से अधिक की वसूली बाकी है.
पेट्रोल पंप संचालक को 9 करोड़ से अधिक राशि का नोटिस भी जारी किया जा चुका है लेकिन कल्याण पेट्रोल पंप संचालक के द्वारा यह पैसा जमा नहीं कराया गया.
ALSO READ: Mauganj News: मऊगंज जिले के दो ग्राम पंचायतो में होने जा रहा उपचुनाव, यह है सबसे चर्चित सीट
रीवा नगर निगम के आयुक्त ने बताया कि पेट्रोल पंप संचालक के द्वारा ना तो जमीन की राशि जमा की गई और ना ही निविदा करवाई गई, इसलिए नगर निगम और प्रशासनिक टीम के द्वारा रीवा शहर के ढेकहा स्थित कल्याण पेट्रोल पंप को सील कर दिया गया है
दरअसल जब रीवा नगर निगम के द्वारा संपत्ति का प्रीमियम पैट्रोल पंप संचालक से मांगा गया तो वह इस मामले को न्यायालय तक ले गए लेकिन वहां से भी उन्हें राहत नहीं मिली, जिसके बाद प्रशासनिक अधिकारियों की टीम ने पेट्रोल पंप पर ताला लगाते हुए इसे सील कर दिया है एवं पेट्रोल पंप संचालक को 9 करोड़ 87 लाख 96 हजार रुपए जमा करने की नोटिस भी दी गई है, यह कल्याण पेट्रोल पंप रीवा के ढेकह में नगर निगम की भूमि पर संचालित हो रहा था
ALSO READ: Rewa Airport को मिला DGCA का लाइसेंस, इस दिन से शुरू होगी यात्री विमान की उड़ान
2 Comments