Madhya PradeshRewa news

MP News: सागर शराब कांड मामले में बंडा थाने के सभी 40 पुलिसकर्मी लाइन अटैच

WhatsApp Group Join Now

MP News: सागर जिले के बंडा शराव त्रासदी के बाद पुलिस अधीक्षक अनुराग सुजानिया ने बंडा थाना के 40 पुलिसकर्मियों को लाइन अटैच कर दिया है। बंडा थाना समेत इसके तहत आने वाली बरा और गूगरा चौकी के आरक्षक से लेकर प्रधान आरक्षक समेत उप निरीक्षक लाइन भेजे गए।

40 पुलिसकर्मियों को एक साथ लाइन अटैच करने से महकमे में हड़कंप है। इनके स्थान पर पुलिस लाइन और आसपास के थानों से नए पुलिसकर्मी को थाना और चौकियों में तैनात किया है। जहरीली शराब त्रासदी सामने आने पर इससे पहले भी कार्रवाई हुई थी। तब बंडा टीआइ राजेंद्र कुशवाहा और एसडीओपी प्रदीप वाल्मीकि को हटाया था।

ALSO READ: Damodar Yadav News : ‘बहुजन समाज के लोग सरहदों की रक्षा करते हैं’ दामोदर यादव का बयान वायरल

40 पुलिसकर्मी लाइन भेजे 34 पदस्थ किए

बंडा थाना में पदस्थ एसआइ मुन्नालाल धुर्वे व आदिल खान को लाइन अटैच किया गया है। उनके स्थान पर पुलिस लाइन से एसआइ रामू प्रजापति व शिवम दुबे सहित प्रधान आरक्षकों को बंडा थाना भेजा है। इस कार्रवाई के बाद बंडा थाना, गूगरा और बरा चौकी का स्टाफ बड़े पैमाने पर बदल गया है। तीनों जगह मात्र 20-20 पुलिसकर्मी ही शेष हैं, जिन्हें हाल ही के माह में भेजा गया था।

ALSO READ: Rewa News: रीवा की बेटी प्रिया तिवारी का आयकर अधिकारी पद पर हुआ चयन

जरूर पढिए

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Close

Adblock Detected

Please consider supporting us by disabling your ad blocker!